मारपीट में दो पक्ष के आठ लोग घायल
ग्राम इमरता में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के तकरीबन आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने को जिला अस्पताल भेजा। मंगलवार को ग्राम इमरता निवासी आबिद अपने खेत में पंपिग सेट से खीरे की फसल को पानी लगा रहा था। खेत से पानी कटकर पड़ोसी खेत स्वामी राम अवतार के खेत में चला गया। राम अवतार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलें जिसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए।
सैदनगर, जासं : ग्राम इमरता में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के तकरीबन आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने को जिला अस्पताल भेजा। मंगलवार को ग्राम इमरता निवासी आबिद अपने खेत में पंपिग सेट से खीरे की फसल को पानी लगा रहा था। खेत से पानी कटकर पड़ोसी खेत स्वामी राम अवतार के खेत में चला गया। राम अवतार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलें, जिसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। झगड़े में एक पक्ष से आबिद, जब्बार हुसैन, भूरा, तवाबुल अली, सद्दाम, जबकि दूसरे पक्ष की कलावती, विनोद व मनोज घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की तरफ से अजीमनगर पुलिस को शिकायत नहीं दी जा सकी थी।