Move to Jagran APP

प्रथम पेज के ध्यानार्थ::::बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को और सख्ती करेगी सरकार: उप मुख्यमंत्री

रामपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने क

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:15 PM (IST)
प्रथम पेज के ध्यानार्थ::::बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को और सख्ती करेगी  सरकार: उप मुख्यमंत्री
प्रथम पेज के ध्यानार्थ::::बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को और सख्ती करेगी सरकार: उप मुख्यमंत्री

रामपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को और सख्ती की जाएगी। परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही केंद्र से 200 मीटर दूरी तक विद्यालय प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य नहीं आने दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री रविवार को विकास भवन में मीडिया से वार्ता कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हमने सत्ता में आते ही नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इस बार तो परीक्षा कक्ष में दोनों तरफ कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जनरेटर और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले परीक्षा में अनियमितताएं बरती जा रही थीं। सऊदी अरब में बैठे युवा भी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मनमानी फीस वसूलने पर लगेगी रोक

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने पर रोक लगाने के लिए सभी जिला अधिकारियों की अध्यक्षता में 20 सितंबर तक कमेटी गठित की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ पहले एक लाख और फिर पांच लाख का अर्थदंड डाला जाएगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। ब्लैकमेल करने वाली पार्टी से गठबंधन नहीं

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैकमेल करने वाली किसी भी पार्टी से लोक सभा चुनाव में गठबंधन नहीं किया जाएगा। भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत है। इस बार 74 प्लस का लक्ष्य रखा गया है । सहारनपुर के चंद्रशेखर रावण द्वारा भाजपा का विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा राम को मानने वाली है। विरोध तो बहुत लोग कर रहे हैं। पाकिस्तान, चीन, अमेरिका भी नहीं चाहता कि मोदी जी आए, लेकिन मोदी जी पहले से भी ज्यादा मजबूत है और देश की जनता उन्हें चाहती है।

विकास कार्यों की समीक्षा उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन में जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रामपुर में विकास कार्य तेजी से कराए गए हैं और जो काम नहीं किसी बाधा के चलते नहीं हो सके हैं, उस बाधा को दूर कराया जाएगा। उन्होंने रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि रामपुर के अधिकारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। रामपुर बहुत जल्दी ओडीएफ जिला घोषित होने जा रहा है। उन्होंने खनन, वन व भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। समन्वय बैठक ली उप मुख्यमंत्री ने जिले के भाजपा नेताओं के साथ निरीक्षण भवन में समन्वय बैठक की। इस दौरान कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा जाए। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी की। कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हर हाल में बनाए रखें। किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री बल्देव औलख, उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, विधायक राजबाला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.