पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
बिलासपुर, जासं : छठ पूजा के चलते आज सायं डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा पर सूर्य भगवान क
बिलासपुर, जासं : छठ पूजा के चलते आज सायं डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा पर सूर्य भगवान की आराधना की गई। क्षेत्र में पूर्वांचल एवं बिहार प्रांत के रहने वाले लोगों द्वारा छठ महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
दूसरे दिन आज सायं भाखड़ा डाम पुल के पास बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पुरुष-महिलाएं एकत्र हुईं। महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना के चलते महिला, पुरुषों द्वारा 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने के पश्चात यहां पर पानी के बीच खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ मइया एवं सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान यहां पर स्थापित पूजा स्थल को झालरों से सजाया गया। यहां पर कोई घाट नहीं होने पर भक्तों ने नाराजगी जताई। कहा कि घाट नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पानी में उतरने के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। भक्तों ने यहां पर घाट बनवाने की मांग की है। इस अवसर पर जितेन्द्र मिश्रा, सुधाकर द्विवेदी, सुरेश गुप्ता, संतोष तिवारी, दीपक गुप्ता, राधेश्याम, प्रदीप कुमार द्विवेदी, जयदीप कुमार, उषा गुप्ता, संगीता तिवारी, प्रीति देवी, अर्चना, खुशबू ¨सह, संगीता ¨सह, संध्या ¨सह, प्रेमशीला तिवारी, उमेश साहनी, शकुन्तला देवी, सोनू गुप्ता, संदीप द्विवेदी, नीरज मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, राजू गुप्ता, विकास, राजकुमार, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे। जासं