महेंद्र बहादुर गए, आनंजेय बने रामपुर के जिलाधिकारी
रामपुर: शासन ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨सह का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया। उन्हें आवास एवं नगर नियोजन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
रामपुर: शासन ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨सह का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया। उन्हें आवास एवं नगर नियोजन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ¨सह रामपुर आ रहे हैं।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨सह पिछले साल पहली फरवरी को रामपुर आए थे। वह एक साल से ज्यादा जिलाधिकारी के पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने बेसिक स्कूलों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने जब यहां कार्यभार संभाला था तो बेसिक स्कूल बदहाल थे, लेकिन अब तमाम स्कूल चमचमा रहे हैं। कई स्कूल तो ट्रेन के लुक में बना दिए गए हैं। लालपुर कला और मोहम्मदपुर शुमाली के स्कूलों को देखकर लगता है, जैसे ट्रेन खड़ी हो। कई स्कूलों के शौचालय भी ट्रेन के लुक में बना दिए गए हैं। स्कूलों के सुंदर बनने से इनमें छात्र संख्या भी बढ़ी है। जिलाधिकारी ने टीकाकरण अभियान को लेकर भी सराहनीय प्रयास किए और इस अभियान में जिले का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हुआ।
शनिवार को उनका स्थानांतरण आदेश आया तो तमाम अधिकारी और कर्मचारी उन्हे विदाई देने के लिए चर्चा करने लगे। शाम को पहले कलेक्ट्रेट में और फिर विकास भवन में उनका विदाई समारोह हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हे रामपुर में एक साल से ज्यादा हो गया है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्हे तमाम सरकारी कार्यों में पूरा सहयोग मिला। यही वजह है कि हम अपने लक्ष्य को पूरा करते रहे। उन्होने रामपुर की जनता के सहयोग की भी तारीफ की। इस दौरान अधिकारियों ने भी डीएम की जमकर तारीफ की। मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार ¨सह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उमेश कुमार मंगला समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।