डीएम बोले-जीडी में एंट्री जरूरी, हाईकोर्ट में हुआ था बचाव
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने भी शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर दो घंटे के लिए बनी नई थाना प्रभारी प्रतिभा काला को जरूरी जानकारी दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:08 PM (IST)
जासं, रामपुर : जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने भी शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर दो घंटे के लिए बनी नई थाना प्रभारी प्रतिभा काला को जरूरी जानकारी दी। थाने के कामकाज के बारे में बताते समय जिलाधिकारी ने कहा कि थाने में जीडी (जनरल डायरी) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह ऐसा रिकार्ड है, जो अदालत में साक्ष्य के रूप में भी काम आता है। इसमें थानेदार और थाने की सभी कार्रवाई को अंकित किया जाता है। एक बार हमारा एक मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया था। उसमें हम थाने की जीडी को साक्ष्य के तौर पर दिखाकर बचे थे। जीडी में उस दिन और समय की हमारी रवानगी दर्ज थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें