आलिया गंज के किसानों ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित
आलिया गंज के किसानों ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 02:04 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 02:04 PM (IST)
रामपुर : आलियागंज के किसानों ने उनकी जमीनें वापस दिलाने पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम एवं सोशल एक्टिविस्ट फैसल खान लाला की अगुवाई में ये किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उनका सम्मान किया। इस दौरान उन सबने उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए डीएम एवं उनकी प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया। अब्दुल सलाम और फैसल लाला ने भी अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सांसद आजम खां द्वारा इन किसानों पर बेइंतहा जुल्म किए गए थे। उनकी जमीन छीन कर उन्हें दाने-दाने को मोहताज कर दिया गया था। कब से ये लोग न्याय की आस लगाए बैठे थे। जिलाधिकारी ने उनका हक उन्हें वापस दिलाने के लिए जो प्रयास किए, वे सराहनीय हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें