बैडमिटन के वेस्ट प्लेयर मनन अग्रवाल को डीएम ने किया सम्मानित
रामपुर महोत्सव में हुई बैडमिटन प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर रहे मनन अग्रवाल को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें विजेता रहे खिलाड़ियों को गुरुवार को शहीद-ए-आजम स्पोटर्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उनकी हौंसला अफजाई भी की। कहा कि शरीर के विकास के लिए खेलना भी जरूरी है। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलना भी जरूरी है। खेलों से सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर बैडमिटन प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर रहे मनन अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। मनन ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
रामपुर : रामपुर महोत्सव में हुई बैडमिटन प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर रहे मनन अग्रवाल को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विजेता रहे खिलाड़ियों को गुरुवार को शहीद-ए-आजम स्पोटर्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उनकी हौंसला अफजाई भी की। कहा कि शरीर के विकास के लिए खेलना भी जरूरी है। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलना भी जरूरी है। खेलों से सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर बैडमिटन प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर रहे मनन अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। मनन ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। नीलम ने लगाई लंबी छलांग
मसवासी : गांव रहमतगंज में नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।नेहरु युवा उत्थान क्लब के अर्न्तगत एनडीआर्य ग्रामीण जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। खो-खो बालिका वर्ग में रहमतगंज ने प्रथम जबकि करीमपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।चार सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रशांत प्रथम, विनीत द्वितीय व संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में नीलम यादव पहले, कोमल आर्य दूसरे एवं शीतल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद बालिका वर्ग में नीलम को पहला, सपना मौर्य को दूसरा तथा शीतल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में बालक वर्ग में लक्की प्रथम, प्रशांत द्वितीय व राजकुमार तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर सुरेश आर्य, चंद्रबोस मौर्य, राजकुमारी, सुधा यादव, पूजा सागर, किरन मौर्य, कृपा यादव, अंजली यादव आदि मौजूद रहे। बाद में प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया।