विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केमरी में मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदायों में विवाद, तीन गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2020 06:09 PM (IST)

मुहल्ला सिघाड़ियान में शिव मंदिर पर लाउड स्पीकर बजाने के विवाद में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है।

केमरी में मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदायों में विवाद, तीन गिरफ्तार
केमरी में मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदायों में विवाद, तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, केमरी (रामपुर) : मुहल्ला सिघाड़ियान में शिव मंदिर पर लाउड स्पीकर बजाने को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान दो संप्रदायों के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

मुहल्ला के वार्ड संख्या तीन मे बरसों पुराना शिव मंदिर है, जिस पर लॉकडाउन से पहले अक्सर शाम को भजन कीर्तन हुआ करता था। लेकिन, लॉकडाउन होने पर मंदिरों में ताले डाल दिए गए तो यह क्रम थम गया था। कुछ दिन पहले सरकार द्वारा चुनिदा लोगों द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिरों में भजन-कीर्तन की अनुमति दी गई थी। उसके आधार पर बीती रात कुछ श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरे संप्रदाय के कुछ लड़के वहां आए। आरोप है कि वे साउंड सिस्टम को जोर से बजाने का विरोध करने लगे। इधर के लोग ऐसा करने को तैयार नहीं थे। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों शाहिद हुसैन, मुहम्मद आसिफ व नावेद अली को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

थाना प्रभारी इंद्रेश सिंह ने बताया कि लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर नाराजगी थी। समझौता करा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।