संगठन के विस्तार को लेकर की चर्चा
संगठन के विस्तार को लेकर की चर्चा
रामपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रम मिशन साहसी को लेकर मंथन किया गया। प्रदेश मंत्री सचिन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। आज बड़ी संख्या में लोग इसके साथ जुड़ कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहे मिशन साहसी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कहा कि सबको पूरे मनोयोग से जुटने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कहा कि पदाधिकारी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर संगठन की नीतियों के विषय में उन्हें अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक संख्या में उन्हें संगठन से जोडे़। इस अवसर पर ऋतु सक्सेना, प्रियंका, दीक्षा व एकता आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अवधेश कुमार सिन्हा, पियूष राठौर, विकास शर्मा, जगपाल सिंह, शिवम कौशिक व सौरभ भारद्वाज आदि रहे।