बिजली बिल के दफ्तर में हंगामा, प्रदर्शन
व ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि दो दिन पहले अधिकारी उनके आवास पर आ गए थे। नियम विरुद्ध तरीके से बिजली का कनेक्शन काट दिया था। उनके साथ अभद्रता की थी।
रामपुर : बिजली बिल बनाने वाली प्राइवेट कंपनी के दफ्तर में घुस आए युवकों ने हंगामा किया। कर्मचारियों ने कमरे में बंद होकर जान बचाई। युवकों के जाने के बाद कर्मचारियों ने विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली विभाग ने बिल बनाने का ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया है। कंपनी का ज्वालानगर पानी की टंकी के पास कार्यालय है। गुरुवार शाम कार्यालय पर कुछ युवक आ गए। वे कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगे। मारपीट और तोड़फोड़ का प्रयास करने लगे। इस पर कर्मचारियों ने कमरा बंद कर लिया। इस पर युवक चले गए। बाद में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सुपरवाइजर दीपक भटनागर ने बताया कि युवक कौन थे, वह पहचान नहीं सके। पुलिस को सूचना दे दी है। उधर, भाजपा नेता छत्रपाल यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि दो दिन पहले अधिकारी उनके आवास पर आ गए थे। नियम विरुद्ध तरीके से बिजली का कनेक्शन काट दिया था। उनके साथ अभद्रता की थी।