विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 08:17 PM (IST)

केमरी : क्षेत्र के गांव फैजनगर में डेंगू से पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गा

डेंगू पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत
डेंगू पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत

केमरी : क्षेत्र के गांव फैजनगर में डेंगू से पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी राम ¨सह का 24 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। युवक को पीएसची पर भर्ती कराया, जहां पर हालत ठीक न होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जांच के दौरान उसके शरीर में डेंगू के लक्षण मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे वापस घर ले आए। रविवार की शाम लगभग चार बजे अचानक हालत बिगड़ गई। बाद में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। इस दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गई।