विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजीतपुर के किसान की बुखार से मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Oct 2018 10:55 PM (IST)

रामपुर : तीन दिन पहले आए बुखार से किसान की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में चीख पुकार

अजीतपुर के किसान की बुखार से मौत
अजीतपुर के किसान की बुखार से मौत

रामपुर : तीन दिन पहले आए बुखार से किसान की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर निवासी रामचंद्र ¨सह उर्फ रमेश मास्टर के 35 वर्षीय पुत्र राम मोहन ¨सह थे। उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था। तब स्थानीय निजी चिकित्सक को दिखाया। दवा से फायदा नहीं हुआ। हालत बिगड़ती गई। चिकित्सक की सलाह पर परिजन उन्हें मुरादाबाद के साईं अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कर लिया। जांच में उन्हें पीलिया होने की भी पुष्टि हुई। उनका उपचार शुरू कर दिया गया, लेकिन गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। मृतक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख भी थे। उनकी मौत पर महासभा ने शुक्रवार को शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक जताने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह, जिला महामंत्री धर्मपाल ¨सह तोमर, युवा जिलाध्यक्ष अतुल ¨सह, युवा जिला महामंत्री राकेश ¨सह, अजय ¨सह, प्रदीप ¨सह, पुष्पेंद्र ¨सह, वीपी ¨सह, अमित भदौरिया आदि मौजूद रहे।