युवती को खींचकर किया दुष्कर्म, बचाने आए पिता को पीटा
स्वार : अजीमनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने युवती को घेर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। श
स्वार : अजीमनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने युवती को घेर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे युवती के पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना अजीमनगर के एक गांव का व्यक्ति मजदूरी करता है। दो दबंग उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखते है। रविवार को दोनों युवक ग्रीस एवं धर्म ¨सह ने उसकी बेटी को घेर में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर उसका पिता आ गया।बेटी के साथ दुष्कर्म करने का विरोध करने लगा, जिस पर दबंग युवकों ने पिता को पीटकर घायल कर दिया। युवती से दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक खिसक लिए। घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने अजीमनगर पुलिस को दी। दिनदहाड़े दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती घटना के बारे में जानकारी की। ।पुलिस पिता-पुत्री को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर दबंग युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है। अजीमनगर एसओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस युवकों की तलाश में दबिश दे रही है।