Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP के रामपुर में चल रहा था साइबर अपराधियों का नेटवर्क, पुलिस की एंट्री होते ही उड़े होश

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 09:37 PM (IST)

    पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर साइबर अपराधियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, रामपुर। साइबर अपराधी एक मकान से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। इस सूचना पर रविवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मकान पर छापा मारकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी संख्या छह से सात है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह भी वहां पहुंच गए। आबादी के बीच मकान में पुलिस के छापे से लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मकान में मिले सभी लोगों को कोतवाली ले आई। सभी से पूछताछ की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला शाहबाद गेट का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक मकान में कुछ लोगों द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनके द्वारा देश और विदेश के लोगों के बैंक खातों से साइबर क्राइम के जरिए रकम निकाली जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने टीम के साथ मकान पर छापा मार दिया।

    लोगों में मची अफरातफरी

    मकान में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में जुट गई। पुलिस के छापे से आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। जब उन्हें पता चला कि मकान में साइबर अपराधियों का नेटवर्क संचालित होता है तो वे भी हैरत में पड़ गए। पुलिस को मकान से कई मोबाइल, सिमकार्ड, लैपटाप आदि सामान मिला है।

    छापेमारी के दौरान आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद वहां पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस के साइबर सेल को मकान में नेटवर्क चलने की सूचना मिली थी।

    सूचना पर साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा है। मकान में कुछ लोग मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके द्वारा साइबर अपराध में लिप्त होने की सूचना मिली थी। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।