Move to Jagran APP

घायल मिले युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ददाता रामपुर हाईवे पर 10 दिन पहले घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक मूल रूप से सम्भल जिले के थाना कुढ़

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:28 PM (IST)
घायल मिले युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घायल मिले युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रामपुर : हाईवे पर 10 दिन पहले घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक मूल रूप से सम्भल जिले के थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव जहांगीर का 20 वर्षीय जीवाराम पुत्र गोकल सिंह था। वह थाना शहजादनगर के ग्राम अताई नगर में अपने मामा के घर रहता था। 12 मार्च को वह हाईवे पर मिलन ढाबा के सामने घायल हालत में मिला था। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजन बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अताईनगर गांव के कल्लू पुत्र राम गुलाम के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। शहजानगर थान प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि युवक 10 दिन पहले सड़क पर घायल हालत में मिला था। उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके सिर में चोट लगने से मौत का कारण आया था। परिजनों का आरोप था कि उसे गांव का जीवा अपने साथ ले गया था। उसने ही गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसे मरा जानकर छोड़ गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे की निष्पक्ष जांच करेंगे। जो भी सच होगा, वो सामने आ जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.