प्रतियोगिता में कपूर होंडा की सर्विस टीम बनी विजेता
रामपुर : बाइक निर्माता कंपनी की ओर से नोएडा कार्यालय में क्षेत्रीय स्तर पर सर्विस स्किल कांस्टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों में कंपनी के डीलर्स की सर्विस टीम ने हिस्सा लिया। यहां से कंपनी के अधिकृत बाइक और स्कूटी विक्रेता कपूर होंडा
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 08:21 PM (IST)
रामपुर : बाइक निर्माता कंपनी की ओर से नोएडा कार्यालय में क्षेत्रीय स्तर पर सर्विस स्किल कांस्टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों में कंपनी के डीलर्स की सर्विस टीम ने हिस्सा लिया। यहां से कंपनी के अधिकृत बाइक और स्कूटी विक्रेता कपूर होंडा की सर्विस टीम भी शामिल हुई। कपूर होंडा के मालिक राजकपूर ने बताया कि इस कांस्टेस्ट में उनकी सर्विस टीम विजेता रही। टीम में सर्विस सुपरवाइजर फैसल अली खां, सर्विस एडवाइजर सुदेश यादव और टेक्निशियन फैज खां शामिल हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें