Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया

प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:26 PM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया
प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया

रामपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्बारा महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पर केक काटा। उसके बाद पौधरोपण करने के साथ ही गरीबों को कंबल वितरित कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि श्रीमती गांधी देश व प्रदेश के हर वर्ग के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की लड़ाई निस्वार्थ भाव से लड़ते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी और आम आदमी की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम किया, उससे सरकार पूरी तरह डर गई है। जब भी वह जनता के बीच निकलती हैं, सरकार तानाशाही रवय्या अपना कर उन्हें रोक देती है। कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके इस हौंसले से सबक लेना चाहिए। पूरे जोश के साथ कार्य कर संगठन को शक्ति प्रदान करने का कार्य करें। नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष फैसल हसन, आमिर मियां, आदिल मियां, मणि कपूर, शैजी सैफी, आमिर कुरैशी, रहमान अली, इरफान अली, सलमान, दिव्यांश सिघल, अंकुश अग्रवाल व असलम सैफी आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.