किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेसी
रामपुर कृषि सुधार कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शनिवार को कांग्रेसियों ने भी गांधी समाधि पर धरना दिया।
रामपुर: कृषि सुधार कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शनिवार को कांग्रेसियों ने भी गांधी समाधि पर धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ।
शनिवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी समाधि पर जमा हुए और फिर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद धरने पर बैठ गए। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार क्यों कर रही है, क्या इस देश में अपनी बात कहना अपराध बन चुका है? किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने वाली सरकार को याद रखना चाहिए कि किसान धरती के भीतर से अनाज उगा सकता है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि सरकार को याद रखना चाहिए कि जिन किसानों को आज दिल्ली जाने से रोक रही है, वही किसान बहुत जल्द उन्हें दिल्ली से बाहर भी कर देंगे। कांग्रेस किसानों के साथ है। सरकार को ये किसान विरोधी काले कानून वापस लेने होंगे। हर वर्ग को प्रताड़ित करना मोदी सरकार की आदत बन चुकी है। सरकार हर सीमा को लांघ कर किसानों के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है।
कांग्रेस किसान मोर्चे के •िालाध्यक्ष हाजी नाजिश खां ने कहा कि किसानों की आवा•ा न दबी है न दबेगी। किसान हमारे देश का अन्नदाता है। केंद्र सरकार किसान को उसके अधिकार देने ही होंगे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां,आसिम खां, नोमान खां, महेन्द्र यदुवंशी, जिवेंद्र गंगवार, रईस अहमद, दिव्यांश सिघल, बिलाल खां, शारिब अली खां, राम गोपाल सैनी, रमेश प्रभाकर, चितरंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।