Move to Jagran APP

सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

रामपुर युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:46 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

रामपुर : युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर ग्राम खाता चिन्तामन में शिविर लगाकर बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। इस दौरान युवा कांग्रेस ने पौधरोपण भी किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी आज राजनीति में सच्चाई, निष्ठा और संघर्ष के प्रतीक हैं। वह भारतीय लोकतंत्र की आवाज को निरंतर बुलंद कर रहे हैं। वह गरीबों, दलितों, पिछड़ों, कमजोरों की आवाज उठाते हैं। उनका आज जन्मदिन है। हम उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने कहा देश के युवाओं की धड़कन राहुल गांधी का जन्मदिन कोरोना काल के चलते इस बार कांग्रेस और युवा कांग्रेस बहुत ही सादगी के साथ मना रही है। राहुल गांधी देश के लिए आक्सीजन जैसा कार्य करते हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के •िालाध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स, दामोदर सिंह, हिमांशु मैक्स, अभिनव देव गुप्ता, जिवेंद गंगवार, विपिन गंग।वार, जगपाल सिंह, भगवानदास राठौर, रिषभ गंगवार, सरफराज अहमद, प्रदीप कुमार, आशीष मैक्स आदि मौजूद रहे।

उधर, जिला युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन कोसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर केक काटकर मनाया। इसके बाद जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। जिला यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सचिन त्रिवेदी ने विचार रखे। इस अवसर पर बजाज तुर्की, शिवा कुमार, माइकल वाल्मीकि, पवन कुमार, सरदार रविदर सिंह, फहद खान, हितेश, दक्ष, अरविद दिवाकर आदि मौजूद रहे

उधर, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मिठाई वितरित की। इस मौके पर शुएब मिर्जा, यासिर खान, वसीम खान, अभिषेक शर्मा, विनीत मिश्रा मौजूद रहे।

जरूरतमंदों को बांटा राशन

रामपुर : कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरशद अली खां गुड्डू एडवोकेट ने राहुल गांधी की दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर कह दिया था कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें तथा कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाएं। इसके स्थान पर अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इस मूसलाधार बारिश में जरूरतमंद लोगों के घर जाकर राशन, कोरोना मेडिकल किट और मास्क बांटें। पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

रामपुर : शहर युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर किले के मैदान में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खान ने कहा कि हम सभी राहुल गांधी का जन्म दिन सेवा संकल्प के तौर पर मना रहे हैं युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सय्यद फैसल हसन ने कहा पर्यावरण की शुद्धता बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर एजाज खां, ताबिश खां, दिव्यांश सिघल,मणि कपूर, इमरो•ा मंसूरी, रहमान अली, इरफान मंसूरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.