विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर आजम खां के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रामपुर पहुंचे प्रदेश अजय राय ने छात्रों को खिलाए लड्डू

Published: Tue, 28 Jul 2026 11:41 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में सपा नेता आजम खां का समर्थन किया। उन्होंने रामपुर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आजम खां का समर्थन किया।

  2. जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों को कांग्रेस ने भरोसा दिलाया।

  3. रामपुर में आजम खां के परिवार से अजय राय मिले।

जागरण संवाददाता, रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर कांग्रेस सोमवार को खुलकर सपा नेता आजम खां के समर्थन में सामने आई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय देर शाम आजम खां के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा और बड़े बेटे अदीब आजम से मुलाकात की।

वह जौहर यूनिवर्सिटी भी गए और वहां छात्रों के बीच बैठकर भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ है। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने मंडलायुक्त की ओर से यूनिवर्सिटी मामले में स्टे होने पर छात्रों को मिठाई भी खिलाई।

उन्होंने ये भी कहा, कांग्रेस यूनिवर्सिटी के साथ है। पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि राजनीतिक विद्वेष और प्रतिशोध की भावना से शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों के हित के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करीब तीन घंटे रामपुर में रुके। रात करीब 10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में स्मैक के साथ रामपुर का तस्कर गिरफ्तार, हल्द्वानी में खपाने की थी तैयारी