बिढ़पुरा में बंटवारे को लेकर भिड़े, दो घायल
बिलासपुर जासं गांव बिढ़पुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसप
बिलासपुर, जासं : गांव बिढ़पुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसपर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। झगड़ा बढ़ने पर दोनों की ओर से लात घूंसों के साथ मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया है। गांव निवासी फारुख अंसारी और इसरार अली में मकान का बंटवारा चल रहा था। बीच बटवारे को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करवाया। लेकिन तब तक दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए थे। बाद में ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। कहा कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना खजुरिया पुलिस ने दो गैंगस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेश पर थाना खजुरिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया गया। जिसके चलते दो को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अनुसार अथर खां व इमरान खां निवासी ग्राम बमनपुरा को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया। वे दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।