गठबंधन नहीं ठगबंधन बना जनता को कर रहे गुमराह
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का नगर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।सोमवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव लोचन के नगर पहुंचने पर बिलासपुर तिराहा स्थित भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी के प्रतिष्ठान पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वार : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव लोचन के नगर पहुंचने पर बिलासपुर तिराहा स्थित भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी के प्रतिष्ठान पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।कहा कि व्यापारियों को अगर कोई भी समस्या है तो उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरुरी है। इसमें सबसे ज्यादा भागेदारी व्यापारियों की रहने वाली है। युवा मोर्चा नगराध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा, प्रकोष्ठ के नगर संयोजक भुवनेश सैनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सैनी, युवा मोर्चा के जिलामंत्री अमित चन्द्रा, लक्ष्मी नारायण, नौबतराम सैनी, सूरज गुप्ता, सुभान अली, गगन सपरा, रामगोपाल, रजत अरोरा, महेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व युवा मोर्चा नगराध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने किया।जासं