Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित Rampur News

शाहबाद रोड पर इंडस्ट्रीयल एरिया के सामने मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित सुरक्षा के लिए बाहरी जिलों से भी आई पुलिस फोर्स।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 11:12 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित Rampur News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित Rampur News

रामपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामपुर आ रहे हैं। वह यहां एक घंटा रुकेंगे और भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए जहां भाजपाइयों ने पूरी ताकत लगा दी है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए हैं। बाहरी जिलों से भी पुलिस फोर्स मंगवा ली है। पुलिस फोर्स के अलावा पैरामिलेट्री के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री का यहां आने का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। वह दोपहर 1.45 बजे यहां हैलीकाप्टर से पहुंचेंगे। शाहबाद रोड पर इंडस्ट्रीयल एरिया के सामने मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल के पास ही हेलीपेड बनाया गया है। करीब एक घंटा रुकने के बाद दोपहर 2.45 बजे वापस चले जाएंगे। यहां से उनका सहारनपुर जाने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ङ्क्षसह और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बाद में कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस फोर्स के जवानों को ब्रीफ किया। फोर्स को समय से ड्यूटीस्थल पहुंचने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जिले भर की पुलिस फोर्स लगाई है। पैरामिलिट्री के जवानों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी फोर्स आई है। इसमें एक अपर पुलिस अधीक्षक, दो क्षेत्राधिकारी, आठ थाना प्रभारी मय हमराह, 75 दारोगा, 15 महिला दारोगा, 250 कांस्टेबिल, 11 ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल हैं। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.