बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ चलाया अभियान
बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ चलाया अभियान
बिलासपुर, जासं : राजस्व तथा पुलिस प्रशासन द्वारा बिना मास्क लगाए नगर में घूम रहे व्यक्ति के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार शरद सिंह ने पुलिस और पालिका कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य चौराहा, केमरी तिराहा, अहरो तिराहा पर बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने बिना मास्क लगाए लोगों से सौ-सौ रुपये के चालान काटकर उन्हें मास्क उपलब्ध करवाए। मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कानूनगो नरेंद्र कुमार, यशपाल चौधरी, विजय कुमार, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर तहसीलदार ने लोगों से शासन की गाइडलाइन का पालन करने का आहवान किया। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह रोस्टर के अनुसार ही अपनी-अपनी दुकानें खोलें। कोई भी दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।