Move to Jagran APP

सपा-बसपा गठबंधन कर देगा भाजपा का सफाया: सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, रामपुर : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालय पर इसको लेकर बैठक हुई, जिसमें मुख्य जोन प्रभारी सुरेंद्र ¨सह सागर ने कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:32 PM (IST)
सपा-बसपा गठबंधन कर देगा भाजपा का सफाया: सुरेंद्र
सपा-बसपा गठबंधन कर देगा भाजपा का सफाया: सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व दर्जामंत्री सुरेंद्र ¨सह सागर ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन होने से भाजपा का सफाया तय हो गया है। इसी कारण भाजपा नेता बौखला गए हैं। वह पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जनता परेशान है. गठबंधन से प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है। उन्होने कहा 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर आदर्श रामलीला ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां केक काटा जाएगा, मिष्ठान वितरण होगा तथा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ कुष्ठ आश्रम में कंबलों को वितरण भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिले भर में जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। जनपद के प्रत्येक गांव से दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों से भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसको लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बताया कि कार्यकर्ता प्रात: 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जनता को अपना संदेश देंगी। बैठक में जोन इंचार्ज राजेश प्रकाश सैनी, राकेश सागर, मनोज पाण्डेय, राजकुमार सागर, शांति सरन सागर, नवेद कुरैशी, खूब¨सह भाटी, सरोज राम सागर, ज्ञानेश सरन व आजम आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.