Move to Jagran APP

सपा मुखिया के रामपुर आगमन पर दिखाए जाएंगे काले झंडे : सलाम

सपा मुखिया के रामपुर आगमन पर दिखाए जाएंगे काले झंडे सलाम

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:33 AM (IST)
सपा मुखिया के रामपुर आगमन पर दिखाए जाएंगे काले झंडे : सलाम
सपा मुखिया के रामपुर आगमन पर दिखाए जाएंगे काले झंडे : सलाम

बिलासपुर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने सपा मुखिया के रामपुर आगमन पर विरोध-प्रदर्शन एवं काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है। वह गुरुवार को गांव पंजाबनगर स्थित अपने आवास पर बैठक में बोल रहे थे। कहा कि वह आलियागंज के पीड़ितों के साथ मिलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद आजम खां के रामपुर आने पर उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। कहा कि सपा मुखिया उस वक्त कहां थे, जब रामपुर के लोगों को बेघर किया जा रहा था। कहा कि सत्ता की हनक में लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। जब लोगों ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पिटाई कर जेल में डलवा दिया गया। अब वे लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो उन्हें धमकाया जा रहा है। इसी दवाब के चलते अखिलेश यादव रामपुर आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर हाजी मकसूद, अनवार मुल्ला, रिफाकत, गुड्डू, जाकिर हुसैन, जमील अहमद, एजाज हुसैन, तौफीक अहमद, जुल्फेकार हुसैन, जमील प्रधान, गौहर अली, अनवार, महमूद, बब्बू, रियाज अहमद, उमर अल्वी, सिब्ते हसन, खुर्शीद अहमद, मेंहदी हसन आदि रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.