शहजादनगर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
रामपुर : गोकशी के आरोप में किसान को पकड़ने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने
रामपुर : गोकशी के आरोप में किसान को पकड़ने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने पुलिस अधीक्षक से शहजादनगर थाना पुलिस की शिकायत की है। पुलिस पर किसान को छोड़ने के लिए रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।
किसानों ने शहजादनगर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है। किसान गुरुवार को भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में एसपी से मिले। उन्हें ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शहजादनगर पुलिस ने बराखास गांव के राशिद बड़ा के खिलाफ गोकशी का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि वह गोमांस काटने या बेचने का काम नहीं करता है। वह खेती किसानी करता है। वर्ष 1992 से राशिद और उसका परिवार भाकियू से जुड़ा है। उसके भाई द्वारा प्रधानी का चुनाव लड़ने के कारण कुछ लोगों ने रंजिशन उसे फंसाया है। जानकारी में आया है कि जिन लोगों ने यह काम किया है, वे खुद गोकशी करते हैं। थाने का एक दारोगा और दो सिपाही इन लोगों से महीना लेते हैं। इनसे रुपये लेकर किसान को मुकदमे में झूठा नामजद करा दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अब उनके परिवार से एक लाख रुपये छोड़ने की मांग कर रहे हैं। भाकियू ने ज्ञापन में शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर नल ¨सह, होम ¨सह यादव, होरी लाल, रामपाल ¨सह, विनोद, वीरेंद्र ¨सह यादव, मोहम्मद तालिब, साबिर अली आदि के हस्ताक्षर हैं। भास्कर ¨सह