भाजपा के राज में कानून का इकबाल खत्म : अब्दुल्ला आजम
रामपुर : स्वार-टांडा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि भाजपा के राज में कानून का इकब
रामपुर : स्वार-टांडा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि भाजपा के राज में कानून का इकबाल खत्म हो गया है। मासूमों से दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हे बचाने में लगी है। विधायक ने स्वार क्षेत्र में मासूम बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना पर ¨चता जताई। उन्होने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से कहा कि कठुआ और उन्नाव में शर्मनाक घटनाएं हुई हैं। उन्नाव में सरकार ने आरोपित विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की गई और उनकी हत्या कर दी गई।
जघन्य वारदात के बाद भी सरकार कार्रवाई करने से बच रही सरकार
उन्होंने कहा कि इतनी जघन्य वारदात के बाद भी सरकार कार्रवाई करने से बच रही थी। प्रदेश में अब तो हर रोज हत्या, लाूट, डकैती और दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं। पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय चे¨कग के नाम पर आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होने कहा कि अधिकारी भी बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उधर, आजम खां ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे लोग पीडिता का हालचाल जानने के नाम पर मजाक उड़ा रहे हैं, जो गंभीर आरोपों से घिरे हैं। प्रदेश सरकार और रामपुर का प्रशासन भी आरोपियो को बचाने और संरक्षण देने में लगा है।