Move to Jagran APP

पांच दिन के लिए घर छोड़ चुनाव में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: स्वतंत्र देव

रामपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब पांच दिन के लिए घर छोड़ पंचायत चुनाव में जुट जाएं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:39 PM (IST)
पांच दिन के लिए घर छोड़ चुनाव में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: स्वतंत्र देव
पांच दिन के लिए घर छोड़ चुनाव में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: स्वतंत्र देव

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब पांच दिन के लिए घर छोड़ पंचायत चुनाव में जुट जाएं। एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों का चुनाव जिताएं।

loksabha election banner

प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर गुरुवार देर रात तक चुनाव संचालन समिति और पंचायत चुनाव के लिए बने वार्ड प्रभारियों की मीटिग ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि बूथ स्तर पर पूरी ताकत लगा दें। कार्यकर्ता इसे अपना चुनाव समझकर पार्टी प्रत्याशी का साथ दें। अगर कहीं कोई कमजोरी है तो उसे दूर करें। चुनाव में अब पांच दिन बाकी हैं और इन दिनों में कार्यकर्ता अपने घर का काम छोड़कर पंचायत चुनाव में लग जाएं। अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दें। दूसरों पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ इस बात पर फोकस करें कि हमें अपना प्रत्याशी जिताना है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी फिर से फैल रही है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कोविड गाइडलाइन का अनुपालन होता रहे। मतदान के दिन भी इस बात का ख्याल रखें। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने उन्हें पार्टी प्रत्याशियों की स्थिति के बारे में भी अवगत कराया।

देर रात तक चली बैठक में विधायक राजबाला, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, प्रेम शंकर पांडेय, अशोक विश्नोई और सभी वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।

जिला महामंत्री महासिंह भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण उनसे इस्तीफा भी ले लिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने रात्रि विश्राम भी रामपुर में ही होटल रेडियंस पार्क में किया। सुबह अमरोहा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक आकाश सक्सेना ने भी उनसे मुलाकात की। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.