पंचायत चुनाव में इस बार अपना परचम लहराएगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव पश्चिम क्षेत्र के सह संयोजक क्षेत्रीय मंत्री हरीश सिंह ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के तैयारियों में जुटने का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा इस बार पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराएगी। भाजपा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। कहा भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ती है, एवं काम करती है। जनता की निगाहें आपकी बार भाजपा की और हैं।
जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुआ कहा की आने वाला पंचायत चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेगी। बूथ अध्यक्ष हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ जीता तो समझों चुनाव जीता। इस मंत्र के साथ पार्टी पंचायत चुनाव में उतरेगी।
इस मौके पर पंचायत चुनाव के जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, जिला महामंत्री एवं सह संयोजक पंचायत चुनाव अशोक विश्नोई, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, हरीश सिंह, महासिंह राजपूत, देवकरण गंगवार, कपिल आर्य, दिनेश शर्मा, अवधेश शर्मा, रवि रोहिल्ला, चंद्र प्रकाश शर्मा, अनुज सक्सेना, डॉ.रूप बसंत, पप्पू सैनी, प्रेमपाल गंगवार आदि रहे।