Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र

रामपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार रात रामपुर पहुंचकर भाजपाइयों को पंचायत चुनाव में जीत के मंत्र दिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:13 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार रात रामपुर पहुंचकर भाजपाइयों को पंचायत चुनाव में जीत के मंत्र दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

रात नौ बजे रामपुर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की मीटिग ली। उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। वार्ड प्रभारियों से एक-एक कर पूछा कि उनके वार्ड में पार्टी की क्या स्थिति है। अपना प्रत्याशी जीत पा रही है या नहीं। इसके बाद उन्होने चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए। कहा कि पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें पार्टी की जीत के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। अगर किसी कार्यकर्ता को कोई शिकवा शिकायत है तो उसे मनाया जाए। पार्टी प्रत्याशी न बन पाने के कारण अगर किसी ने नामांकन करा दिया है तो उसे भी समझाया जाए। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी का चुनाव लड़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाया जाए और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाए। पार्टी का एक भी वोट पड़ने से न रहने पाए।

जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने उन्हें अवगत कराया कि प्रत्याशी न बन पाने की वजह से कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी, उन्हें मना लिया गया है। उन्होंने अपने नामांकन पत्र भी वापस ले लिए हैं। सभी लोगों को मनाने और एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार जिले में अधिकतर जिला पंचायत सदस्य भाजपा के ही जीतकर आएंगे।

इस मौके पर मिलक की विधायक राजबाला, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, मोहन लाल सैनी, ख्याली राम लोधी, प्रेम शंकर पांडे, अशोक विश्नोई और सभी वार्ड प्रभारी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष रात्रि विश्राम भी रामपुर में ही कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.