भाजपा के उत्थान के लिए हर संभव करेंगे प्रयास
भाजपा के उत्थान के लिए हर संभव करेंगे प्रयास
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:11 AM (IST)
सैफनी : कस्बा स्थित श्रीराम आदर्श जूनियर हाईस्कूल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शाहबाद नगर मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेतराम कश्यप का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने मोदी जी के विचार सबका साथ सबका विकास की नीति अपनाते हुए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि वह मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी एवं ²ढ़ता के साथ कार्य करेंगे। भाजपा के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिलामंत्री चौधरी संजय सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी सुशील कुमार, नरेश कुमार शर्मा, सतीश गुप्ता टिकू जोशी, डॉ. राजेश, राजीव शर्मा, रामस्वरूप लोधी, डॉ. रामरतन आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें