भाजपाइयों ने फूंका सैम पित्रोदा का पुतला
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए।
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के द्वारा सन 1984 में हुए सिख दंगों पर दिए गए विवादित बयान पर नाराजगी जताई। इसके बाद आंबेडकर पार्क के चौराहे पर नारेबाजी कर सैम पित्रोदा के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने सिख दंगों पर विवादित बयान दिया है, वह अक्सर ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं। इससे सिख समाज का अपमान हुआ। इस बयान से सिखों को फिर से ठेंस पहुंचाई गई है। कांग्रेस को ऐसे नेता को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। ऐसा नेता पार्टी ही नहीं देश के लिए कलंक है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क चौराहे पर कांग्रेस हाय-हाय, सैम पित्रोदा हाय-हाय के नारे लगाए। इसके बाद सैम पित्रोदा का पुतला फूंका।
इस मौके पर काशीराम दिवाकर, राकेश मिश्रा, बीना भारद्वाज, सुरेश गंगवार, प्रेम शंकर पांडे, मोहन लोधी, जगपाल सिंह यादव, प्रमोद आहूजा, हंसराज पप्पू, अशोक विश्नोई, अनिल वशिष्ठ, भारत भूषण गुप्ता, संजय चौधरी, अवतार सिंह, अमरनाथ वाल्मीकि, अवधेश शर्मा, राजू शर्मा, रोहतास, प्रभात अग्रवाल, दिनेश शर्मा, सुरेश बाबू गुप्ता, कुंवर पाल सिंह धर्मपाल सिंह, संजय चंद्रा, अभय गुप्ता, गोपाल, अन्नू, अंकुश, अनुज सक्सेना, विवेक, अंकुर, मनीष आदि मौजूद रहे।