Move to Jagran APP

कमल संदेश लेकर आज छह हजार भाजपाई निकालेंगे बाइक रैली

रामपुर : भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की शनिवार को निकलने वाली कमल संदेश बाइक रैली की स

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM (IST)
कमल संदेश लेकर आज छह हजार भाजपाई निकालेंगे बाइक रैली
कमल संदेश लेकर आज छह हजार भाजपाई निकालेंगे बाइक रैली

रामपुर : भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की शनिवार को निकलने वाली कमल संदेश बाइक रैली की सफलता को लेकर भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने भी यहां पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता के आवास पर मीडिया से भी बात की। कहा कि वर्तमान में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यह गरीबों के उत्थान के लिए काम करने वाली पार्टी है। सबका साथ और सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। भाजपा प्रत्येक बूथ तक संगठित है। बूथ स्तर पर पार्टी कितनी मजबूत है, इसका पता 17 नवंबर को पूरे प्रदेश में चल जाएगा। प्रदेश भर में कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को बाइक के साथ बुलाया गया है। रैली में प्रत्येक जनप्रतिनिधि बाइक पर सवार होकर निकलेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे सिविल लाइंस स्थित रामलीला मैदान पर इकट्ठा होंगे। रैली यहां से शुरु होकर आवास विकास, एलआइसी चौराहा, कचहरी चौक, गांधी समाधि, राजद्वारा रोड, मिस्टन गंज, सराफा बाजार, पुरानी तहसील, तोपखाना गेट, बापू मॉल होते ही महात्मा गांधी स्टेडियम पर संपन्न होगी। रैली में छह हजार से अधिक कार्यकर्ता होने का अनुमान है, जो पार्टी का झंडा लेकर चलेंगे। उन्होंने बताया कि बाइक रैली कमल का संदेश देगी। इसी कमल संदेश के जरिए पिछले चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जनता का आभार जताया जाएगा। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक बार फिर जनता से आशीर्वाद की अपील की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि 2019 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जिला प्रभारी ने इससे पहले जिला महामंत्री राजीव मांगलिक के आवास पर भी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, लोकसभा प्रभारी राकेश ¨सह, हंसराज पप्पू, आकाश सक्सेना, जुगेश अरोरा कुक्कू, भारत भूषण गुप्ता, अनिल वशिष्ठ, अवधेश शर्मा, पंकज लोधी, पन्ना लाल सैनी, संजय पाठक, प्रभात अग्रवाल, प्रेमपाल सैनी, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.