मोदी राज में आर्थिक रूप से मजबूत हुआ देश : प्रद्युमन
रामपुर : भाजपा के अवध प्रांत के संगठन मंत्री प्रद्युमन कुमार ने कहा कि मोदी राज में देश ने बहुत तरक्
रामपुर : भाजपा के अवध प्रांत के संगठन मंत्री प्रद्युमन कुमार ने कहा कि मोदी राज में देश ने बहुत तरक्की की है। आर्थिक रूप से देश मजबूत हुआ है। वह एसपी आवास के पीछे बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्याम लाल के कैंप कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान है। मोदी के विदेशी दौरे पर कहा कि इससे पड़ोसी देशों के साथ बेहतर तालमेल बना है। अन्य देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री की प्रतीक्षा करते देखे जाते हैं। प्रोटोकॉल तोड़कर उनसे मिलते हैं। मोदी की बदौलत भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम लाल ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने भाजपा को पांडव और गठबंधन को कौरव बताते
हुए कहा कि अब जनता को तय करना है कि वह किसके साथ है। कार्यक्रम के बाद संगठन मंत्री ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, दीक्षा गंगवार, अवधेश शर्मा, अभय गुप्ता, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, प्रेम शंकर पांडेय, राजीव मांगलिक, संजय पाठक, मुन्नी देवी गंगवार, डौली रंधावा, नीलम गुप्ता, फरहत अली खां, तेजवीर यादव, राजू शर्मा, हर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया।
नहीं आए चेतन चौहान
बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं भाजपा नेता की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में खेल मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को भी आना था, लेकिन वह किसी कारण से नहीं आ सके। उनके आगमन को लेकर भाजपाइयों ने काफी तैयारियां की थीं। होर्डिंग पर भी उनकी फोटो लगाई गई थी।