भाजपा ने किया देश बांटने का काम : संजय
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी संजय कपूर ने नगर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो किया। बुधवार को रोड शो खौद से शुरु होकर परचई इमरता खेमपुर रसूलपुर समोदिया मधुपुरी मधुपुरा आदि गांवों में जगह-जगह लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत किया।
स्वार : कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी संजय कपूर ने नगर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो किया। बुधवार को रोड शो खौद से शुरु होकर परचई, इमरता, खेमपुर, रसूलपुर, समोदिया, मधुपुरी, मधुपुरा आदि गांवों में जगह-जगह लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत किया। नगर में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी का बिलासपुर तिराहे पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी व जिला पंचायत सदस्य इस्लाम हुसैन बल्ली के समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में जनता को झूठे वादो के अलावा कुछ नहीं मिला, जिसका बदला चुनाव में जनता लेगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा। राहुल गांधी देश प्रधानमंत्री होंगे, क्योंकि भाजपा ने तो सिर्फ एक काम किया है वो भी देश को बांटने का है। पूर्व विधायक नवेद मियां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पूर्व विधायक अली यूसुफ अली, फैसल लाला, मुतिउर्रहमान बब्लू, ताहिर हसन खां, एम दानिश अंसारी, काशिफ खां, आदि सैड़कों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं टांडा में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर ने रोड शो किया। वे दढि़याल से होकर टांडा पहुंचे। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति पर काफिले का फूलों से स्वागत किया। काफिला नगर पालिका चौराहा, सदर बाजार, सर्राफा मार्केट होता हुआ मैन चौराहे पहुंचा।चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने फूलों के साथ स्वागत किया। स्वार पालिकाध्यक्ष पति शफीकुररहमान, मोहम्मद तय्यब, सरफराज आलम आदि मौजूद रहे।