हादसे में युवक की मौत
बिलासपुर क्षेत्र के पजैया गांव का युवक मुरादाबाद-गजरौला हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गया था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 06:30 PM (IST)
बिलासपुर : क्षेत्र के पजैया गांव का युवक मुरादाबाद-गजरौला हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गया। अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी दीनदयाल का 35 वर्षीय पुत्र छोटेलाल फेरी लगा कर कपड़े बेचा करता था। स्वजनों के अनुसार शुक्रवार को वह बाइक से कपड़ा लेने गजरौला गया था। वहां से रात को घर लौट रहा था। इस बीच हाईवे पर सामने से आ रहे केंटर से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा वह घायल होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। चीख पुकार पर तमाम लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तत्काल उसे चिकित्सालय भिजवाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को दुखद माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें