भाकियू का तीसरे दिन जारी रहा धरना
मिलक, जासं : भारतीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बैठे किसाना
मिलक, जासं : भारतीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बैठे किसानों ने वहीं खाना बनाया और खाया।
तीसरे दिन के धरना का नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता यशपाल श्रीवास्तव ने कहा कि अब लड़ाई आर-पार की होगी। तीन दिन से हमारे किसान साथी ठंड में बाहर पड़े हैं। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसानों की बात सुनने तक नहीं आया है। अगर कल कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसानों की समस्या सुनने नहीं आया या समाधान नहीं किया गया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में सोनू शर्मा, मोहन शर्मा, पप्पू कश्यप, विमल शर्मा, धर्मेंद्र दिवाकर, राजेन्द्र गंगवार, सुरेन्द्र कुमार, गिरीश कुमार लेखराज कश्यप, आकाश, सर्वेश गंगवार, संतोष शर्मा, चन्द्र प्रकाश, छत्रपाल, ओमकार, पूरन लाल, प्रेमराज, बांके लाल, भारत ¨सह, तोताराम, रक्षपाल ¨सह आदि किसान भाई मौजूद रहे।जासं