भाजपा के मोर्चों की कार्यकारिणी भंग
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं मेरठ के पूर्व विधायक र¨वद्र भंडाना ने भाजपा
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:41 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:41 PM (IST)
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं मेरठ के पूर्व विधायक र¨वद्र भंडाना ने भाजपा की अनुसूचित मोर्चा और किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। दोनों ही मोर्चों के जिलाध्यक्ष को निर्देश है कि नए गठन के संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर लें। अन्य मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि ने कल ही जिला कार्यकारिणी घोषित की थी, जबकि चंद रोज पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप ¨सह चौहान ने जिला कार्यकारिणी बनाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें