आंधी बारिश ने मचाई तबाही, विद्युतापूर्ति ठप
रामपुर : शुक्रवार की रात आंधी के साथ आई बारिश ने तबाही मचा दी। कई स्थानों पर बिजली के
रामपुर : शुक्रवार की रात आंधी के साथ आई बारिश ने तबाही मचा दी। कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे विद्युतापूर्ति ठप हो गई। लोग रातभर परेशान रहे। इन्हे ठीक करने पूरे दिन बिजली कर्मचारी दौड़ते रहे। शहर में जगह-जगह जलभराव से भी लोगों को दिक्कत हुई।
शुक्रवार की रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई जगह ओले भी पड़े। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ भी गिर गए। बिजली गुल हो गई। इससे बिजली विभाग की टीम पूरे दिन फाल्ट ठीक करने के लिए दौड़ती रही है। वहीं बारिश के बाद शहर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। इसमें पुराने रोडवेज के पास राम रहीम पुल के नीचे पानी भर गया। इससे उधर से निकलने में लोगों को काफी दिक्कत हुई। इसके अलावा पुराने रोडवेज में भी जलभराव हो गया। इससे रोडवेज कर्मचारियों को भी आने जाने में दिक्कत हुई। उधर से गुजर रहे राम ¨सह ने बताया कि सड़क काफी नीची है, जिसके कारण यहां पर बारिश होने के बाद भी कई दिनों तक जलभराव हो जाता है। इसके अलावा काफी समय से ज्वालानगर में आगापुर रोड जर्जर पड़ी है। इस पर गहरे-गहरे गडढे हो गए हैं। इस पर जलभराव हो गया। इस मार्ग से होकर कई कालोनी के लोग गुजरते हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। इसके अलावा साईं विहार कालोनी और विकास नगर में भी सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे उधर के लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। इन दोनों मुहल्लों में नाले के पानी की निकासी के पुख्तार इंतजाम नहीं हैं। बिना बरसात के ही सड़कों पर नाले का गंदा पानी बहता रहता है। बारिश के बाद इन कालोनियों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि सड़कों पर जलभराव की समस्या को दूर कराया जाएगा।
आंधी ने उड़ाई तीन सौ गांवों की बिजली
मिलक : शुक्रवार रात आंधी के साथ आई बारिश और तेज हवाओं ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े तीन सौ गावों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। शनिवार को बिजली कर्मचारी पूरे दिन टूटे तारों और खंभों को ठीक करने में लगे रहे। सिहारी बिजलीघर से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे गायब हो गई। आंधी के कारण जगह-जगह बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए, जिससे शहर और क्षेत्र के गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शनिवार शाम तक कर्मचारी बिजली लाइन में आई खराबी को ढूढ़ने में लगे रहे। बिजली न आने से क्षेत्र के सिहारी बिजलीघर से जुड़े खमरिया, पीपलसाना, सैंडोली, ज्योहरा, अकौंदा, खाता ¨चतामन, सिहारी, रठौंडा, दुलीचंदपुर, भंवरकी, ऐमी, हुरमतनगर, सिमरा, हरद आ, मुझियाना, देवरी बुजुर्ग, कपनेरी, कल्याणपुर, हरदासपुर, सिलई बड़ागांव, केवलपुर, मैनी, पुरनापुर, रजपुरा, गुलड़िया भाट, सिमरा, डंडिया, रास, ¨सगरा, बराखास आदि सहित सौ गांवों को बिजली सप्लाई ठप हो गई। सिहारी बिजलीघर के जेई खुशनूद खां ने बताया कि लाइन में आई खराबी को शनिवार दोपहर बारह बजे तक ठीक कर दिया गया है। मरम्मत आदि के बाद बिजली सप्लाई सुचारू रूप से दी जा रही है।
किसानों के चेहरों पर छाई मायूसी बिलासपुर : शुक्रवार की रात हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। किसानों ने बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होना बताया है। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की ¨चता बढ़ा दी है। किसानों की गेहूं की फसल कट रही है। बारिश होने की वजह से गेहूं की पकी फसल खराब होने की आशंका जताई है। किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरें ¨खच गई हैं।