विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई आजम खान के ऐतिहासिक काम को बचाने उतरीं बहन निखत अखलाक, बोलीं- 'सरकार से नहीं हो रहा बर्दाश्त...'

Published: Sat, 27 Jun 2026 10:21 PM (IST)

सपा नेताओं और आजम खान की बहन निखत अखलाक ने जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता करते सपा नेता आसिम राजा। जागरण

प्रेसवार्ता करते सपा नेता आसिम राजा। जागरण

HighLights

  1. आयकर विभाग की कार्रवाई को छवि धूमिल करने की सुनियोजित एवं शासकीय रणनीति का हिस्सा बताया

जागरण संवाददाता, रामपुर। आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद जौहर ट्रस्ट के समर्थन में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता सामने आए। जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर, नगर अध्यक्ष आसिम राजा और आजम खां की बहन निखत अखलाक ने विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठाए।

मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की अध्यक्ष निखत अखलाक ने कहा कि मोहम्मद आजम खां ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में शिक्षा के विस्तार और नौजवानों को शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सार्थक प्रयास किए।

नई नस्ल के छात्र एवं छात्राओं के लिए एक बड़ा शिक्षण संस्थान बनाने का उनका सपना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रूप में मौजूद है। इस महान विश्वविद्यालय को वर्तमान सरकार व उनकी एजेंसियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मोहम्मद आजम खां द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य की हर संभव सुरक्षा करना है।

वहीं आसिम राजा ने दावा किया कि ट्रस्ट का 12एबी पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया न्यायसंगत नहीं रही। उनके अनुसार, 17 जून को जारी नोटिस के जवाब में 23 जून को ट्रस्ट ने पक्ष रखा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पंजीकरण निरस्त करने का आदेश जारी हो गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई तय थी, इसका उद्देश्य जौहर ट्रस्ट एवं विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने सपा कार्यालय को वक्फ की संपत्ति पर किराये पर बताया। साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में मस्जिद होने के आरोपों पर भी आपत्ति जताई।

बोले- देश के कई शिक्षण संस्थानों में विभिन्न धार्मिक स्थल हैं। कहा कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियां और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित करने का प्रयास है। कहा कि ट्रस्ट आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ कानूनी अधिकारों विकल्पों का उपयोग करेगा।

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन, मस्जिद और आजम खान का ‘फैमिली’ ट्रस्ट बने रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने का आधार

यह भी पढ़ें- 100 रुपये की लीज, 10 करोड़ का सरकारी संस्थान और आजम खान का 'खेल'; अब Income Tax ने दिया सबसे बड़ा झटका