आजम खां बोले-पुलिस और प्रशासन ने की बदले की कार्रवाई Rampur News
आजम खां ने कहा किसी विशेष राजनीतिक दल को निशाना बनाना और प्रशासन का बार-बार नाम लेकर उत्पीडऩ करना भी अनुचित है।
रामपुर। सांसद आजम खां ने कहा कि जिला एवं पुलिस, प्रशासन द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई की हर ओर ङ्क्षनदा हो रही है। राजनीतिक हार का बदला साजिश रचकर लिया जाना शासन व प्रशासन को शोभा नहीं देता। बेगुनाहों को कत्ल और लूट का मुलजिम बनाना अन्याय की एक नई परिभाषा लिख रहा है। लगभग एक वर्ष से जो दमन चक्र चल रहा है। यह उसी की कड़ी है, जो लोग रामपुर और उत्तर प्रदेश में भी नहीं है। उनको 302 जैसी गंभीर धाराओं में मुलजिम बनाना कहां का न्याय है।
मीडिया को जारी बयान में आजम ने कहा कि रामपुर के सम्मानित व प्रतिष्ठित धर्मावलंबियों के द्वारा शांति स्थापित कराने के बाद उन्हीं के साथ असहयोग ङ्क्षचता का विषय है। सभी बेगुनाहों के नाम मुकदमों से निकालने की मांग की। कहा किसी भी स्थिति में आपसी सौहार्द बिगडऩे न पाए। शांति और प्यार बना रहे। पूरा देश एक नई करवट ले रहा है।