मौका परस्त है भाजपा : आजम
रामपुर, जासं : पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अवसरवादिता की इंतहा कर
रामपुर, जासं : पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अवसरवादिता की इंतहा कर दी है। जम्मू कश्मीर में तीन साल तक सरकार का मजा लेने के बाद अब समर्थन वापस ले लिया है। पहले खुद मीठा खाते रहे, अब कड़वा खाने के लिए छोड़ दिया है। भाजपा पूरी तरह मौका परस्त है।
उसने तो वादा किया था कि एक सिर के बदले 10 सिर लाएंगे, उस वादे का क्या हुआ। प्रधानमंत्री को देश की या देश की जनता की कोई ¨चता नहीं है, सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। देश भले ही बीमार रहे, लेकिन वे पूरी तरह फिट रहें।
स्वार-टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के लोगों से जो वादे किए थे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उसने सिर्फ मौके का फायदा उठाया। उन्होंने अब जम्मू कश्मीर में भी ऐसा ही किया है। उनकी चालों को देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार में बैठे लोग उनकी नहीं सुन रहे हैं। लालपुर पुल के लिए वह कई बार बड़े अफसरों से बात कर चुके हैं। उपमुख्यमंत्री के सामने भी यह मुद्दा रखा और विधानसभा में भी उठाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। जासं