Move to Jagran APP

अपराध समाचार

शहजादनगर में बाग में आने पर मारपीट फायरिग रामपुर जासं शहजादनगर थाना क्षेत्र में दो

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:57 PM (IST)
अपराध समाचार
अपराध समाचार

शहजादनगर में बाग में आने पर मारपीट, फायरिग

loksabha election banner

रामपुर, जासं : शहजादनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने गोली चला दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जसमौली गांव की है। गांव के राजकुमार अपने भाई राहुल और एक अन्य युवक के साथ आम के बाग में पेड़ के नीचे बैठे थे। बाग गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला बजरिया फतेह अली खां के मुहम्मद जुबैर का है। वह भी वहां बैठा था। किसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। जुबैर ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। वे लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। तमंचे से गोली भी चलाई, जिसमें राजकुमार बाल-बाल बच गया। फायरिग की आवाज पर गांव के लोग आ गए। इस पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने राजकुमार की ओर से मुहम्मद जुबैर, मुजहित, बिलाल, नूर मुहम्मद, मुहम्मद आमिर, मुहम्मद समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहजादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित मुहल्ला फतेह अली खां के हैं। जुबैर के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। नशीले पदार्थ के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रामपुर, जासं : शहजादनगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित बराखास गांव का आरिफ पुत्र कल्लू है। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपित को मजार बराखास के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपित थाने का टॉप टेन और हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके पास से दो किलो 600 ग्राम डोडा चूर्ण मिला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। गंज क्षेत्र में मिला शव

रामपुर, जासं : गंज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गंज थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मुहल्ला घेर सरबदयाल खां में लावारिश शव पड़े होने की सूचना मिली थी। लोगों ने बताया कि मृतक कूड़ा बीनने का काम करता था। वह कहां का रहने वाला है, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.