Move to Jagran APP

मां-बेटे की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

रामपुर : मां-बेटे की हत्या में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:07 PM (IST)
मां-बेटे की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार
मां-बेटे की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

रामपुर : मां-बेटे की हत्या में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस शुरुआत में मामले को सुसाइड बता रही थी और सुसाइड नोट मिलने का दावा भी कर रही थी, लेकिन मृतका के पिता की ओर से दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

यह मामला ज्वालानगर अशोक विहार कालोनी का है। यहां कपड़ा व्यापारी चंद्रशेखर यादव का मकान है। उनकी साईं मार्केट ज्वालानगर में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। पिता रमाकांत यादव दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। नौ नवंबर को भैया दूज पर कपड़ा व्यापारी की पत्नी कविता और उसका तीन साल का बेटा कमरे में थे। अचानक दो गोलियां चलने की आवाज आई। परिजन कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। दरवाजा तोड़ा तो अंदर मां-बेटे खून से लथपथ पड़े थे। दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक थी। उसे परिजन मुरादाबाद ले गए। वहां उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि महिला सात माह की गर्भवती थी। उसके गर्भ में पल रहा शिशु बेटा था। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की थी तो मामले को आत्महत्या माना था। पुलिस का मानना था कि महिला ने घरेलू विवाद में पहले अपने बेटे की गोली मारकर हत्या की थी। बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। पुलिस ने महिला के कमरे से सुसाइड नोट भी मिलने की बात कही थी। सुसाइड नोट में पति और भाइयों के बीच विवाद को घटना की वजह बताया था। उधर, मृतका के परिजन इसे दहेज हत्या बता रहे थे। मृतका के पिता वीरेंद्र ¨सह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास कौशल्या देवी और देवर विवेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिविल लाइंस कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि हत्यारोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार को शाहबाद बस अड्डे के पास से पकड़ा है। मृतका के पति की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.