अनूप कुमार बने तहसील अध्यक्ष
मिलक जासं भारतीय किसान यूनियन असली की शुक्रवार को निरीक्षण भवन में पंचायत हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:58 PM (IST)
मिलक, जासं : भारतीय किसान यूनियन असली की शुक्रवार को निरीक्षण भवन में पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष बाबू अली ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश लागू किए हैं। इनको वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो किसान बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अनूप कुमार शर्मा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर मंडल महासचिव खलील अहमद, जिला प्रभारी राम प्रकाश शर्मा, जिला महासचिव अमरपाल यादव, देवीराम, देवेश शर्मा, करन मौर्य, विक्रम सिंह चौहान, लालता प्रसाद गंगवार आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें