Move to Jagran APP

पोषाहार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बांट रही मॉस्क और सैनिटरी पैड

पोषाहार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बांट रही मॉस्क और सैनिटरी पैड

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 06:08 AM (IST)
पोषाहार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बांट रही मॉस्क और सैनिटरी पैड
पोषाहार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बांट रही मॉस्क और सैनिटरी पैड

जागरण संवाददाता, रामपुर : प्रशासन ने लॉक डाउन में ग्रामीण महिलाओं की समस्या को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अंतर्गत अब उन्हें भी घर बैठे रियायती दरों पर सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। बाल पोषाहार वितरण में लगाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार के साथ ही मॉस्क और सैनिटरी पैड भी दिए जा रहे हैं।

prime article banner

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह द्वारा लॉक डाउन के दौरान प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राशन सामग्री से लेकर दवाएं तक घर बैठे लोगों को पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं की जरूरतों का भी प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है। उनके लिए अलग से कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। जहां से महिलाएं अपने लिए सैनिटरी पैड एवं अन्य आवश्यकता की वस्तुएं मंगवा सकती हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। जिसमें वे ग्राम सर्वे व पोषाहार वितरण के दौरान रियायती दरों पर जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड भी उपलब्ध करवा रही हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिग भी की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं द्वारा चार हजार से अधिक सेनिटरी पैड जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.