शहीद बाबा दीप सिंह के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारे में हुआ लंगर
शहीद बाबा दीप सिंह के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारे में हुआ लंगर
जागरण संवाददाता, रामपुर : शहीद बाबा दीप सिंह जी का शहीदी पर्व रविवार को गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह नगर में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शामिल राज्य मंत्री बलदेव औलख एवं अन्य अतिथियों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह नगर में शहीद बाबा दीप सिंह जी के शहीदी पर्व पर हुए कार्यक्रम में अलवर के भाई हाकम सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान उन्होंने गुरु के इतिहास पर प्रकाश डाला। सभी से दीन दुखियों की सेवा करने का आहवान किया। कहा जीवन में सफलता पाने के लिए सभी को गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान सभी ने जमकर गुरु के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
गुरुद्वारे के प्रधान सरदार निर्मलजीत सिंह ने कार्यक्रम में शामिल राज्य मंत्री बलदेव औलख, मोहन लाल सैनी, भारत भूषण गुप्ता, हंसराज पप्पू, अमरीश पटेल, व्यापारी नेता शैलेंद्र शर्मा, अवतार सिंह, दर्शन सिंह खुराना, गुरजीत सिंह आहूजा, मनमीत सिंह, जसपाल सिंह वादी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। भाई बलवंत सिंह ने अरदास कराई, इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मलजीत सिंह, सुखविदर सिंह, सुखवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अवतार सिंह, दिलवारा सिंह आदि मौजूद रहे।