विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहा अग्रवाल परिवार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2022 11:04 PM (IST)

रामपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहा अग्रवाल परिवार

रामपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहा अग्रवाल परिवार
रामपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहा अग्रवाल परिवार

रामपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहा अग्रवाल परिवार

जेएनएन, अमरोहा। सम्मानित माने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को शहर का अग्रवाल परिवार आगे बढ़ा रहा है। परिवार के चार सदस्य इसी व्यवसाय से जुड़े हैं। यह परिवार है वीआइपी कालोनी निवासी राजकुमार अग्रवाल का। वह शहर के वरिष्ठ सीए हैं। वह 71 वर्ष की आयु में भी जवान की तरह काम कर रहे हैं। इस व्यवसाय को करते हुए उन्हें 47 साल हो चुके हैं। वह सीए की प्रैक्टिस करने वाले शहर के पहले सीए हैं। वह इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) मुरादाबाद के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह कहते हैं कि यह व्यवसाय देश में सबसे सम्मानित और महान व्यवसाय में से एक माना जाता है। सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीए को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष पहली जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है। उन्हें हर वर्ष आइसीएआइ मुरादाबाद की ओर से निमंत्रण मिलता है, जिसमें वह शामिल होते हैं। वह बताते हैं कि उनके दोनों बेटे अंकुर अग्रवाल और अंकित अग्रवाल भी सीए हैं। अंकुर वर्ष 2006 से प्रैक्टिस कर रहे हैं, जबकि अंकित भी 10 वर्ष से सीए की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी बहू अनुश्री पत्नी अंकुर अग्रवाल भी सीए है। इसके अलावा जिला पंचायत रोड पर रहने वाले उनके छोटे भाई योगेश अग्रवाल और इंदिरा कालोनी निवासी भतीजा शिवम अग्रवाल भी सीए है।