एडीएम ने क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
बिलासपुर अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी ने नवीन मंडी में स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
बिलासपुर : अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी ने नवीन मंडी में स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। तौल की गति धीमी होने के कारण उन्होंने रविवार को भी खरीद जारी रखने को कहा है।
अपर जिलाधिकारी को अचानक मंडी परिसर में आया देख केंद्र प्रभारियों एवं बिचौलियों में खलबली मच गई। इस दौरान बिचौलिए धीरे-धीरे वहां से खिसक लिए। एडीएम ने क्रय केंद्रों का एक-एक कर बारीकी से निरीक्षण किया। खरीद को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही अभिलेख भी चैक किए। इसके अलावा वहां मौजूद किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने उन्होंने केंद्र प्रभारियों को पारदर्शिता के साथ खरीद किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि लक्ष्य को हर हालत में शत प्रतिशत पूरा करें। इस अवसर पर तहसीलदार रणविजय सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी अनुपम निगम, मंडी सचिव उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।